पत्रकार हत्याकांड के विरोध में सर्वदलीय विकास समिति ने निकाला आक्रोश मार्च

भगवानपुर (बेगूसराय) पत्रकार हत्याकांड के विरोध में सर्वदलीय विकास समिति ने निकाला आक्रोश मार्च। विदित हो कि शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे घात लगाए कायर अपराधियों के द्वारा बखरी प्रखंड के निर्भिक पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या कर दिये जाने से पुरे जिला के पत्रकारों , बुद्धिजीवियों, राजनितिक दल के नेताओ सहित समाजसेवियों में सरकार, पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है ।

पुलिस के आश्वासन के बावजूद अभी तक पुलिस का हाथ खाली देखकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है उबल रहे लोगों में सरकार और प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है कि जब जनता की आवाज उठाने वाले कलमकार की आवाज बेखौफ अपराधियों के द्वारा बंद कर दी जा रही है तो आम अवाम की सुरक्षा की बात करना बेईमानी होगी।इसी कड़ी में रविवार को सर्वदलीय प्रखंड विकास समिति के द्वारा प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाला गया।

जो प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल कर प्रखंड मुख्यालय बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक गई, फिर प्रखंड कार्यालय परिसर में वापस आकर सम्पन्न हो गई। आक्रोश मार्च में शामिल विभिन्न दलों के नेताओ के द्वारा नारा लगाते हुए पुलिस गुंडा गठजोड़ बंद करों, पत्रकार सुभाष कुमार के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के जोड़ जोड़ से मांग की जा रही थी।

आक्रोश मार्च में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी व इन्द्रदेव राय,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, लोजपा रामबिलास के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान व चन्दन शर्मा , जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह सर्वदलीय प्रखंड विकास समिति के अध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के उप अंचलमंत्री सह किसान नेता अशोक राय सहित अन्य विभिन्न दलों के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

भगवानपुर संवाददाता विजय भारती