251 कुमारी कन्याओं ने कलशयात्रा में हुई शामिल ।

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड मुख्यालय ब्रह्म स्थान के प्रांगण में वसंत कालिनी वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है,जिसको लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के कुल 251 कुमारी कन्याओं ने रंग बिरंगी परिधानों के ऊपर लाल चुनरी ओढ़कर माथे पर कलश लेकर उक्त कलशयात्रा में शामिल हुई।

उक्त कलशयात्रा बाजे गाजे के साथ कथा मंडप से निकल कर भगवानपुर बाजार होते हुए दहिया महरौली तक गयी तत्पश्चात् वापस लौट कर कथा पंडाल पहुंची जहां उपस्थित विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलश को स्थापित किया गया।

विदित हो कि मंगलवार से पुरे सात दिनो तक परम श्रद्धेय आनंद कृष्ण ठाकुर के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। उक्त अवसर समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश साह, सचिव अनिल महतो, कोषाध्यक्ष रिकेश कुमार,अमीरलाल, अमरजीत महतो, मुनमुन झा, संजय चौधरी, गुड्डी चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

