
भगवानपुर ( भगवानपुर) थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव स्थित एक घर से पुलिस ने किया 26 अवैध जिन्दा कारतूस बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मनिष कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल उक्त गांव निवासी रामज्ञान सिंह के पुत्र राजगीर सिंह के घर में छापामारी की।

छापामारी के दौरान उक्त घर में रखे 8 एम एम के 26 अवैध जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया, वहीं राजगीर सिंह पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनिष कुमार सिंह ने उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 62/22 दर्ज कर गिरफ्तारी हेतू छापामारी अभियान आरंभ कर दिया है।

