होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रंजीत कुमार डे की रिपोर्ट

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने मसौढ़ी अनुमंडल के गांधी मैदान में सर्वधर्म समभाव समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जम कर होली गाया।

इस अवसर पर सांसद को मसौढ़ी का मूर्खाधिराज और कमिटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया नसीमुद्दीन को महामूर्ख घोषित किया गया। सांसद ने कहा होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमे लोग सारी कटुता का परित्याग करते हैं। एक दूसरे के गले मिलकर आपसी बैमनस्यता को खत्म करते हैं।

उन्होंने कहा राष्ट्र की मजबूती के लिए समाज में आपसी एकजुटता बहुत जरूरी है। कोरोना काल के बाद पहली बार लोग खुल कर होली का त्यौहार मनाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमाकांत रंजन, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, विश्वनाथ केशरी, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, राकेश, विनोद यादव, विजय यादव, जदयू नेता गोल्डी, डॉ मंगल, टुनटुन शर्मा, राहुल भारद्वाज, इंदल पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।