
भगवानपुर (बेगूसराय) भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया।

जिसमें थानाध्यक्ष मनिष कुमार सिंह व सी आई हरेराम कुंवर के द्वारा संयुक्त रूप से एक मामले का निष्पादन किया गया।

उक्त अवसर पर उपस्थित सी आई हरेराम कुंवर ने बताया कि आज आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित चार नए मामले सामने आए वहीं एक लंबित मामले का निष्पादन आज किया गया ।

बांकी मामलों से संबंधित पक्षों को अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जानता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मौके पर उपरोक्त पदाधिकारीयों के अलावा राजस्व पदाधिकारी अनुराधा सहित मामले से संबंधित अन्य लोग उपस्थित थे।

