बैठक में दिवंगत पत्रकार को परिजन को दस लाख मुआवजा देने की कि मांग

भगवानपुर (बेगूसराय) एआईएसएफ भगवानपुर अंचल परिषद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव मोहम्मद कैफ की संचालन में प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई । उक्त बैठक में सबसे पहले दो मीनट मौन धारण कर बखरी के शहीद पत्रकार सुभाष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात् बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला सहायक सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा कि एआईएसएफ के कार्यकर्ता बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए संघर्षरत है । उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आर्मी की बहाली सहित तमाम लंबित सरकारी वैकेंसी को जल्द शुरू किया जाए इस मांग को लेकर संघर्ष के मैदान में जाएंगे तथा उक्त कड़ी में 10 जून को भगवानपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा भगवानपुर प्रखंड में शैक्षणिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं बखरी के शहीद पत्रकार सुभाष कुमार के पीड़ित परिवार वालों को 10 लाख मुआवजा देने की भी मांग हमलोग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने अपने चुनावी वादों में कहा था कि प्रत्येक वर्ष 19 लाख युवाओं को नौकरी देंगे जो करीब दो वर्षों बाद भी चुनावी जुमला साबित हो रहा है, जिसे एआईएसएफ बर्दाश्त नहीं करेगा वहीं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द से जल्द स्नातक प्रथम एवं तृतीय खंड का रिजल्ट प्रकाशित करें तथा बेगूसराय जिला में रामधारी सिंह दिनकर के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना करे।

एवं भगवानपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करे बेगूसराय जिला के कारखाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार दें, जो भी स्कूल को हाई स्कूल एवं टेन प्लस टू में अपग्रेड किया गया है उसमें शिक्षकों की बहाली हो अन्यथा एआईएसएफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

उक्त मौके पर एआईएसएफ भगवानपुर प्रखंड प्रभारी छोटू कुमार सम्राट ,प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रखंड सचिव मोहम्मद कैफ, प्रखंड कोषाध्यक्ष ब्बलू कुमार, अलोक पासवान, तेयाय कॉलेज सचिव शुभम कुमार ,आलापुर अध्यक्ष दिपक कुमार, प्रशांत कुमार, मोहम्मद नेहाल, शिव कुमार, रोहित कुमार देव ,सुधीर कुमार ,राजा कुमार, किसान नेता अशोक राय आदि उपस्थित थें।

