शारीरिक शिक्षक को मिला नियुक्ति पत्र,खिले चेहरे पर मुस्कान

वहीं एक अन्य अभ्यर्थी की नियोजन पत्र देने पर तत्काल लगी रोक

भगवानपुर से विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई भगवानपुर के द्वारा बिहार प्रखंड प्रारंभिक शिक्षक नियामावली 2012 के तहत विभागीय अधिसूचना संख्या 1378 दिनांक 17 दिसंबर 2021 एवं विभागीय पत्रांक 33 दिनांक 18 जनवरी 2022 के आलोक में प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय भीठ में

शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के रूप रितेश कुमार पिता मणि कुमार सिंह ग्राम प्रोफेसर कालोनी , दिनकर नगर बेगूसराय को प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई भगवानपुर के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को नियुक्ति पत्र दिया गया।

उक्त संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में उक्त पदों के लिए छः पद रिक्त थे जिसमें 3 महिला व 3 पुरुष का नियोजन होना था जिसमें एक पद पर रितेश कुमार की नियुक्ति हुई है।

विभागीय निर्देशानुसार चॉइस के आधार पर अभ्यर्थी की पोस्टिंग की गई है।वहीं एक अन्य अभ्यर्थी जिनका प्रमाण पत्र संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ महाराष्ट्र के द्वारा निर्गत है को जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय के आदेश पर नियोजन पत्र निर्गत करने पर तत्काल रोक लगा दिया गया है।

नियोजन पत्र मिलते ही अभ्यर्थी रितेश कुमार के चेहरे पर मुस्कान खिल उठा।मौके पर शिक्षक चंदन कुमार,रंजीत कुमार राय,रामप्रवेश महतों आदि मौजूद थे।