चंदन शर्मा बने समस्तीपुर जिला पंच सरपंच संघ संगठन प्रभारी, लोगों दी बधाई

भगवानपुर से विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र स्थित रसलपुर पंचायत के पूर्व सरपंच चन्दन प्रसाद शर्मा को पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने समस्तीपुर जिला पंच सरपंच संघ का संगठन प्रभारी मनोनीत किया है ।

उक्त सम्बंध में पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि पूर्व सरपंच चन्दन प्रसाद शर्मा के द्वारा संघ के प्रति सक्रिय भूमिका,कार्यकुशलता, संघ के प्रति पूर्ण निष्ठा, जनकल्याणकारी सोच एवं आदर्श न्यायवदिता को देखते हुए ।

संघ निर्णयाअनुसार चंदन शर्मा को बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का समस्तीपुर जिला संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है।

चंदन प्रसाद शर्मा के उक्त पद पर मनोनियन से उत्साहित बेगूसराय जिला पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,भगवानपुर सरपंच संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अरबिंद सिंह उर्फ बाबुल , सरपंच राजेश मार्शल, सरपंच अरबिंद सिंहा, सरपंच फरजाना खातून ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि चन्दन शर्मा को प्रभारी बनाए जाने से संगठन मजबूत होगी।