अग्नि पीड़ित को मिली सहायता राशि

भगवानपुर संवाददाता विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय) विगत 30 अप्रैल को देर रात थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 7 में लगी आग से बेघर हुए लोगों को वृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी वीणा भारती ने 98-98 सौ रुपए की सहायता राशि के रूप में चेक प्रदान किया।

विदित हो कि अग्नि कांड में बेघर हुए लोगों में मुशहरू पासवान,इंदल पासवान, प्रवीण पासवान, अरविंद पासवान, रौशन पासवान, रौशन पासवान, मनोज पासवान एवं एक्सप्रेस पासवान शामिल है।