करनाल से आने के क्रम में वार्ड सदस्या के पति का छपरा में हुआ निधन

भगवानपुर संवाददाता विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर ( बेगूसराय) थाना क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित भगवानपुर गांव निवासी सह उक्त वार्ड के वार्ड सदस्या चंपा देवी के पति सह राजद कार्यकर्ता 48 वर्षीय बैद्यनाथ यादव पिता स्वर्गीय रामदेव यादव का बीती रात अचानक छपरा में निधन हो गया।

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक करनाल में रहकर मजदूरी करता था, और वहीं से वापस भगवानपुर गांव स्थित अपने घर आ रहा था, घर आने के क्रम में छपरा स्टेशन पर जैसे ही वे ट्रेन से उतरे उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर उपस्थित रेलवे पुलिस ने उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को तीन पुत्र नितिश कुमार, अंकुश कुमार तथा पिंकेश कुमार है वहीं एक शादीशुदा पुत्री निशा कुमारी है। समाचार लिखे जाने तक गांव में शव की प्रतीक्षा की जा रही थी।