विभिन्न कांडों के दो अभियुक्त अलग अलग गांव से गिरफ्तार

भगवानपुर से विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय) थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य महिला व पुरुष पुलिस बल थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी थाना कांड संख्या 294/20 के फरार महिला अभियुक्त सह मारपीट करने के आरोपी लालो सहनी की पत्नी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी ओर चुरामनचक निवासी टेम्पो दुर्घटना के आरोपी थाना कांड संख्या 237/21 के अभियुक्त जुम्मन अंसारी के पुत्र मोहम्मद मेराज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तारी के उपरांत जेल भेज दिया गया है