राजीव कुमार के जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भगवानपुर से संवाददाता विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय) बिहार विधान परिषद 19 बेगूसराय खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उत्साह और जोश से भर दिया है यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी से कम नहीं है। जी हां बिहार में कुल 24 सीट पर हुए चुनाव में यह एक इकलौता सीट कांग्रेस के लिए वरदान से कम नहीं है यही वजह है कि आज़ कांग्रेस कार्यकर्ता एक नये जोश में दिखे।

राजीव कुमार की जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी के रसलपुर गांव स्थित आवास पर जुट कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर खुशियों का इजहार किया वहीं इस जीत के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजीव कुमार को जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।

उक्त अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व जिला पार्षद रामसोगारथ साह, कांग्रेस नेता शिवप्रकाश गरीबदास, पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह, वर्तमान मुखिया अनिल सिंह व अशोक महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता इन्द्र देव राय, प्रकाश साह,मो युनूस,अक्षय कुमार, वार्ड सदस्य सत्यदेव सहनी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।