बरौनी :- बेगूसराय जिलें के फुलवड़िया थाना ने प्रतिबंधित शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। बताते चलें कि दो बोरे में और कुछ कार्टून में मौजूद था शराब।

वहीं महिला को छुड़ाने के लिए महानुभाव का थाना में लग रही है कतार। समाचार लिखने तक किसी महानुभाव का नहीं गली दाल। बताएं कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष के द्वारा लगातार शराब बिक्री करने वाले पर नकेल कसा जा रहा है।

इसी कड़ी में बरौनी डेयरी से चंद कदम आगे एक घर में शराब। वहीं एक्साइज विभाग की टीम भी शाम में फुलवड़िया सीमा क्षेत्र में घूमते देखा गया।

